June 6, 2026

सारंगढ़ की पंचायतों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खबर शेयर करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर परिसरों में वृहद वृक्षारोपण

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर तालाब परिसरों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से सैकड़ों पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जल संकट को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

अमृत सरोवर परिसरों में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी ग्रामीणों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई