July 4, 2026

कोसीर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कोसीर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली कार्रवाई में ग्राम दहिदा निवासी रामदयाल बनज, पिता बरत राम बनज, उम्र 37 वर्ष, के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने का सामान जब्त किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम रिवापार निवासी संजय जोल्हे, पिता फुलसाय जोल्हे, उम्र 20 वर्ष, के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

कोसीर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी