सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। कुल 19 अधिकारीयों का फेर बदल किया गया है जिसमे जिला पंचायत सीईओ से लेकर अपर कलेक्टर तक है साथ ही आदेश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन का भी तबादला किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, इंद्रजीत बर्मन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद से हटाकर उप संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है। यह आदेश 7 जुलाई 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।

राज्य सरकार ने इस आदेश में कई जिलों के अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। प्रशासनिक आधार पर किए गए इस फेरबदल को राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इंद्रजीत बर्मन के तबादले के बाद अब जिला पंचायत CEO पद पर नए अधिकारी ऋषिकेश तिवारी को जिम्मेदारी दी है









More Stories
कलेक्टर पदमिनी भोई साहू की अध्यक्षता में हुई DLC बैठक, लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
भोले भाले ग्रामीण की जमीन हड़पने का षड्यंत्र,,,अधिकारी पटवारी की मिली भगत से फर्जीवाडा को अंजाम – पीड़ित का बड़ा आरोप
सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उमेश साहू होंगे नए एसडीएम,