सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में स्वागत गेट एवं नाली निर्माण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में स्वागत गेट एवं नाली निर्माण के लिए स्वीकृत 2 लाख 40 हजार रुपये के आहरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर गठित जांच टीम ने बिना निर्माण कार्य कराए राशि आहरण किए जाने की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुड़पार में स्वागत गेट और नाली निर्माण के लिए 2 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जबकि पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। शिकायत के बाद जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक प्रधान ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई।
जांच टीम ने अभिलेखों एवं स्थल निरीक्षण के दौरान पाया कि तत्कालीन पंचायत सचिव छतराम साहू द्वारा बिना कार्य कराए राशि का भुगतान किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार राशि का भुगतान दूसरे ग्राम पंचायत मोहतरा (स) के माध्यम से एक फर्म के खाते में कराया गया।

जांच के दौरान संबंधित फर्म संचालक ने लिखित बयान में बताया कि उसके खाते में 2 लाख 40 हजार रुपये प्राप्त हुए थे तथा निर्माण सामग्री सचिव के कहने पर उपलब्ध कराई गई थी। वहीं जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर सामग्री उपलब्ध नहीं होने का उल्लेख करते हुए मामले में अनियमितता दर्ज की है।
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ ने पंचायत सचिव छतराम साहू को 2 लाख 40 हजार रुपये तत्काल वापस जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आखिर निर्माण कार्य की राशि बिना काम कराये गटक जा रहे पंचायत लेकिन कोई ठोस कार्यवाही होते नजर नहीं आता जनपद सीईओ प्रतिक प्रधान एक निष्क्रिय अधिकारी बनते जा रहे हैं 8 महीने हो चुके लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं होने से सीईओ प्रतिक प्रधान की भूमिका संदेह पर जनता सूत्र बताते है की कई सालो से जमे है और सभी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के पीछे उन्ही का संरक्षण है तभी शिकायत करने से भी कोई कार्यवाही नहीं होती क्योंकि जनपद सीईओ मोटी रकम कमीशन का लेते और संरक्षण देते है सरकार भी तबादला सूची निकालता है लेकिन रद्दी की कागज भर रह जाता है अधिकारी बदलते नहीं?









More Stories
चांदमारी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक संपन्न
11 अधिकारियों पर सरकार सख्त!” “जॉइन नहीं किया तो हुआ बड़ा एक्शन”,,,सरकार ने मंत्रालय से कर दिया भारमुक्त,,, अब बरमकेला बिलाईगढ़ सीईओ जाना तय
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, नौकरी पक्की करने और धान खरीदी प्रभारी बनाने के नाम पर लाखों की रिश्वत का खेल!