October 2, 2026

11 अधिकारियों पर सरकार सख्त!” “जॉइन नहीं किया तो हुआ बड़ा एक्शन”,,,सरकार ने मंत्रालय से कर दिया भारमुक्त,,, अब बरमकेला बिलाईगढ़ सीईओ जाना तय

सारंगढ़ / छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तबादला आदेश…

खबर शेयर करें

सारंगढ़ / छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तबादला आदेश के बावजूद नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 11 अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त करते हुए नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दे 15 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, 16 जून 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के बाद भी 11 मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी और विकास विस्तार अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर आज तक कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर दिया है।
और साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों का वेतन अब पुराने पदस्थापना स्थल से नहीं, बल्कि नए पदस्थापना स्थल से ही आहरित किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से दो अधिकारी लगे थे जोगाड़ मे,, लेकिन सरकार ने सारी जुगाड़ फेल

वही इन 11 नामो मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दो जनपद सीईओ बरमकेला अजय पटेल और बिलाईगढ़ का प्रतिक प्रधान था जिनका तबादला के बाद जमे हुए थे जिसकी खबर प्रमुखता से सारंगढ़ के स्थानीय पत्रकार टार्जन महेश ने प्रमुखता से खबर छापा और मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री तक टैग कर सज्ञान मे लाने का प्रयास किया था और आज सरकार ने सज्ञान लिया स्थिति देखते हुए फिलहाल आपको बता दे सूत्र बताते है की खूब हाथ पाव मारे जुगाड़ लगाए लेकिन सारी जुगाड़ सरकार के सामने फेल और धरी की धरी रह गई और अब सीधा उन्हें मंत्रालय से ही सरकार ने पद भारमुक्त कर दिया है जिले मे प्रशासनिक कसावट लाने मे सरकार किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही है मनसा साफ है जमे अधिकारियो का तबादला और जनता को नए उम्मीद के साथ प्रशासनिक तंत्र मजबूत हो