सारंगढ़, – शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 के अंतर्गत निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क प्रवेश की तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं संशोधन किए जा सकेंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयन सूची जारी होगी तथा चयनित बच्चों का प्रवेश 17 से 25 अगस्त तक संबंधित निजी विद्यालयों में कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 तक पूर्ण होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं निजी विद्यालयों को शासन की समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने तथा अधिक से अधिक पात्र अभिभावकों तक सूचना पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम अवसर का लाभ उठाकर समय पर आवेदन करें।








More Stories
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को छत्तीसगढ़ शासन से मिली 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन।
राम मंदिर चंदे व चढ़ावे में ‘लूट’ का आरोप, कांग्रेस ने उठाए मोदी-शाह पर सवाल
इस तारीख को होगा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा