स्कूली शिक्षा के क्षेत्र मे शिक्षक का अनुकरणीय कार्य |
घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन मे समाज के समस्त आयु वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए विविध प्रकार की कार्य योजनाएँ संचालित है |इसी तारतम्मय मे शास.कन्या शाला घरघोड़ा मे पदस्थ शिक्षक विजय कुमार पंडा ने नगर के विविध वार्डों मे अवकाश के दिनों में समुदाय के मध्य जाकर पालक सम्पर्क कर अप्रवेशी,शाला त्यागी बच्चे शिक्षा से कोई वंचित ना रहे इसके लिए पालकों से संवाद कायम किया एवं शिक्षा के महत्व से उनको अवगत कराया |स्कूली शिक्षा के क्षेत्र मे संचालित योजनाओं को भी उनके समक्ष रखा | छात्र छात्राओं के हित मे संचालित मुहिम मासिक वेतन का एक प्रतिशत अभियान के शिक्षक विजय पंडा ने आयु वर्ग को ध्यान करते हुए परिवार के मध्य बैठकर शाला से जुड़ने,ओपन परीक्षा मे बैठने आदि का भी प्रस्ताव पालकों के मध्य रखा | सम्पर्क अभियान से शासकीय शालाओं में सफलतम परिणाम मिलने की संभावना है |सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक मंगलेश्वर महंत एवं सुशील चौबे ने भी साथ रहकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया |

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह