July 30, 2026

बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का पांच दिवसीय धरना शुरू, सीएमओ की कार्यशैली और गौरव पथ निर्माण में देरी पर आक्रोश

बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ -सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर में व्यापारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं…

खबर शेयर करें

बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ -सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर में व्यापारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस आंदोलन को नगर के सभी व्यापारियों, दुकानदारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।धरने का मुख्य मुद्दा नगर के गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य में लंबे समय से हो रही देरी तथा नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में व्याप्त असंतोष है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएमओ की मनमानी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारी संघ का कहना है कि गौरव पथ का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है, आवागमन में परेशानी हो रही है और आम जनता को धूल, कीचड़ तथा जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए तथा जनहित से जुड़े लंबित कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।