August 6, 2026

कन्या शाला घरघोड़ा के नन्हें छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखी भेजी

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : तहसील मुख्यालय मे स्थित शास. कन्या पूर्व माध्य. शाला घरघोड़ा के छात्राओं ने देश की सुरक्षा मे तैनात देश प्रहरियों के लिए उनकी दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना करते हुए अपने हाथों से निर्मित राखी उनको उचित माध्यम से भेजकर अपने सैनिक भाइयों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया है | छात्राओं ने स्वयं उत्साहपूर्वक अपने घरों मे अवकाश का सदुपयोग कर सिमित संसाधनों के माध्यम से राखी निर्माण किया |छात्राओं की इस उत्साह ने समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया ; जिसको लेकर संस्था के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा, अखिलेश मिश्रा,प्रभारी ज्योति खलखो, निवेदिता सिंह ठाकुर, विजय पंडा लोकेश्वरी सिदार ने सामूहिक रूप से छात्राओं के इस कदम की प्रशंसा की है |