September 9, 2026

श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए जिले के 30 तीर्थयात्री

खबर शेयर करें

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी और श्री रामलला मंदिर के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 सितंबर 2026/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए चयनित 30 तीर्थयात्रियों के दल को बुधवार को कलेक्टरj पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

जिले से चयनित सभी 30 तीर्थयात्री बस के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से वे रेल द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। तीर्थयात्रा के उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आईआरसीटीसी एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
समाचार क्रमांक// गुलाब डड़सेना फोटो