filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0006,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 32;zeissColor: bright;
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय (चंदाई) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष (मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का कार्यकाल) पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत आमजन से एक दिया मोदी के नाम जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील की गई है।
इस प्रेस वार्ता में संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला महामंत्री अमित तिवारी, जिला सह-प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद मिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी अधिकार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम पर आदिवासी अधिकार घोषणा पत्र के 19वें वर्षगांठ पर अधिकारों पर चर्चा हुई
सारंगढ़ जिला अस्पताल ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा के अंतर्गत 2000 से अधिक नि:शुल्क सफल डायलिसिस सत्र पूरे
सारंगढ़ जिला अस्पताल में 2000 से अधिक नि:शुल्क डायलिसिस सत्र पूरे