September 18, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

सारंगढ़। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजयुमो ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया सेवा…

खबर शेयर करें

सारंगढ़। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजयुमो ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सारंगढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का अद्वितीय उत्साह देखने को मिला।

‘लक्ष्य से आगे, सेवा का नया कीर्तिमान’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया और कुल 85 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की एक मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भाजयुमो नेतृत्व ने बरमकेला, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र के सभी सम्मानित प्रभारियों, ऊर्जावान पदाधिकारियों, निष्ठावान कार्यकर्ताओं और समस्त दानवीर रक्तदाताओं का हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है।
भाजयुमो प्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन ही भाजयुमो की मूल पहचान है।

इस प्रकार के पुनीत कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर में क्षेत्र के कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा से जुड़ने का संकल्प लिया।