September 26, 2026

बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित,पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान

खबर शेयर करें

बसना/भंवरपुर : खबर निरीक्षण

भंवरपुर सब स्टेशन में मनमानी चार दिनों से बिजली कटौती कर रहे है,प्रायः अभी सभी स्कूलों के बच्चों के तिमाही परीक्षा चल रहा है जिससे बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं एवं दूसरी ओर सभी ग्रामीणों को पीने के लिए पानी की समस्या है क्योंकि ग्रामीण ट्यूबेल के पानी का उपयोग करते है l संतपाली,पतेरापाली एवं बनडबरी (क ) तीनों गांव में गणेश पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है l
तीनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद कर देते हैं एवं एबी स्युज बनडबरी के नाले ऊपर है,फोटो उपलब्ध है और हमेशा तीनों गांव में फाल्ट बता कर ऐसा मनमानी कर रहे हैं l
इस बिजली कटौती को बंद करने के लिए ग्रामीणों द्वारा भंवरपुर सब स्टेशन पहुंच कर लिखित रूप से शिकायत किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से संतपाली से सरपंच प्रतिनिधि ललित साहू,कौशल करसाल,नरेश साहू,रेशम साहू,सीताराम साहू,अशोक कुमार चौहान,पतेरापाली से देवकुमार सिदार,देवचरण राणा,बनडबरी (क) से वशिष्ठ राठिया,सियाराम राठिया, राजकुमार,और बहुत संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l

इस संबंध में भंवरपुर जेई अंकित भोई से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया l
फिर इस संबंध में सरायपाली ईई(EE)पटेल से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में भंवरपुर जेई से बात कर बिजली जल्द से जल्द चालू करवाने की बात कही l