October 11, 2026

सारंगढ़ में फांसी पर लटके मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई पहचान, टेंगनापाली के चन्द्रमोहन रात्रे के रूप में मिली जानकारी

खबर शेयर करें

सारंगढ़। आज 10 सितम्बर को सारंगढ़ शहर में फांसी के फंदे पर लटके मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान चन्द्रमोहन रात्रे, निवासी टेंगनापाली के रूप में होने की जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि सारंगढ़ शहर में एक अज्ञात व्यक्ति का जय सतभ चौक के शनी मंदिर के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की थी। अब मृतक की पहचान चन्द्रमोहन रात्रे के रूप में बताई जा रही है।

फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर किन हत्या हैँ या आत्म हत्या पुलिस जाँच मे जुटी हैँ