सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ पुलिस में पदोन्नति के क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति मिली है। 17 अक्टूबर 2026 को पदोन्नति के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ने उनके कंधों पर रैंक बैज (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

वर्ष 2015 बैच की डीएसपी दीपिका मिंज पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में कार्य किया है। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ में एसडीओपी के रूप में पदस्थ हैं।
उनकी पदोन्नति से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


More Stories
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा देश को सबसे ज्यादा खतरा मीडिया से है,,, विवादित बयान के बाद जिला प्रेस क्लब ने जताई कड़ी नाराजगी
माँ रुद्रेश्वरी के दर्शन हेतु निकली भव्य पदयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 20 किलोमीटर पैदल चलकर लिया माँ का आशीर्वाद
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजे गए