October 17, 2026

माँ रुद्रेश्वरी के दर्शन हेतु निकली भव्य पदयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 20 किलोमीटर पैदल चलकर लिया माँ का आशीर्वाद

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

जनपद पंचायत सरायपाली की स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास सभापति श्रीमती उषा लालकुमार पटेल जी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री लालकुमार पटेल जी के नेतृत्व में शुक्रवार,16 अक्टूबर 2026 को माँ रुद्रेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण भव्य पदयात्रा निकाली गई।
पाटसेन्द्री से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों माता भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
श्रद्धालुओं ने लगभग 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए डूमरपाली,कोकड़ी, परसकोल,कलेण्डा एवं कुर्मीपाली के मार्ग से माँ रुद्रेश्वरी मंदिर,सिंघोड़ा पहुँचकर माता के श्रीचरणों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पदयात्रा के दौरान माँ के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा एवं श्रद्धालुओं की अटूट आस्था,समर्पण और भक्ति ने इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्साह से भर दिया।
माँ के दर्शन कर भक्तों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि,खुशहाली,शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान,जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर,नगर पालिका अध्य्क्ष श्रीमती सरस्वती पटेल,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन पटेल,जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रमेश नायक,मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव,मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,महामंत्री द्वय प्रकाश पटेल,सुरोतीलाल लकड़ा,धनीराम पटेल,जनपद सभापति उद्धव नंद,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश नायक,युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वय नरेन्द्र पटेल,हितेश यादव,मंडल उपाध्यक्ष द्वय निलाम्बर नायक,सीताराम पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि द्वय मेहेर,सुनिल साहू,नेपाल साहू,प्यारी लाल साहू,गोविन्द प्रधान,बंशीधर साहू,किरती कुमार पटेल,त्रिलोचन साहू,भूमिधर साव,दीपक साहू,राजेश पटेल,आयोध्या प्रसाद नायक, भरत पटेल,कुमार दीवान,नृपराज रावल,अमृत चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और माँ रुद्रेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमती उषा लालकुमार पटेल जी एवं श्री लालकुमार पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य पदयात्रा धार्मिक आस्था,सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।
लगभग 20 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने माँ रुद्रेश्वरी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा एवं समर्पण को साकार रूप प्रदान किया।
माँ रुद्रेश्वरी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल का संचार हो।