कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने जारी किया आदेश, 29 अक्टूबर को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल रहेंगे बंद
सारंगढ़-बिलाईगढ़। चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 29 अक्टूबर 2026 को सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मौसम की स्थिति और चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को 29 अक्टूबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
प्रशासन का यह कदम प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज.. जिले में प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़ में 7 पटवारियों के तबादले… देखे सूची
सैंकड़ो दंपत्ति को अब तक नहीं मिला अंतर्जातीय विवाह का प्रोत्साहन राशि
पीआरपी आशा साहू के ट्रांसफर से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल,ट्रांसफर से घोटाले की फाइल दबाने की कोशिश