जिलाध्यक्ष के साथ संघ के पदाधिकारी दशकर्म में हुए शामिल
सारंगढ़ बरमकेला न्यूज़/ बरमकेला अंचल के बहुत ही वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल जी के पिताजी स्व लाल मणी सिंह पटेल के निधन पर वरिष्ठ पत्रकारों और श्रमजीवी पत्रकार संघ ने उनके गृह निवास पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व लालमणि सिंह पटेल जी बरमकेला अंचल के गणमान्य जन में गिने जाते थे, उनके निधन उपरांत उनके गृह निवास पहुंचकर पत्रकारों ने परिवार जन से मुलाकात की। उक्त दशकर्म कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता गोपेश रंजन द्विवेदी, अश्वनी साहू जिला सचिव, मोहन नायक ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, ताराचंद पटेल, राजू नायक, अरुण निषाद, राजेंद्र आदि पत्रकार साथीयो ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
चारपारा में गूंज रहा सतनाम का जय घोष 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय सत्संग समारोह
भाजपा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ बंसत को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा सुनाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी