पीडब्ल्यूडी ऑफिस घेराव करने की दी थी विधायक नंद ने चेतावनी
सरायपाली : गोपाल लहरिया
लगातार कई महीनो से सागरपाली सड़क बड़ी बड़ी गड्ढों से भर चुका था जिसको लेकर ग्रामीण के साथ आवागम करने वाले रह गिर काफी परेशान चल रहे थे जहा लगातार कई राहगीर दुर्घटना के भी शिकार हो चुके जिसको लेकर ग्रामीण ने विधायक तक को अवगत कराया था और मीडिया टीम समय दर्शन से शंकर लहरे और खबर निरीक्षण से गोपाल लहरिया ने भी बड़ी प्रमुखता के साथ खराब सड़क को लेकर जनहित में समाचार पत्र और यू ट्यूब चैनल पर चलाया था वही जिसमे क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद भी काफी विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाई थी जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आए और सागरपाली के गड्ढों में तब्दील हो चुके सड़क को पाटने का काम शुरू कर दिया है।
विधायक के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के द्वारा गड्ढों को भरने का काम कल शाम से ही शुरू हो गया है। बता दें कि कल ही विधायक चातुरी नंद ने सागरपाली में अत्यंत ही जर्जर हो चुके सड़क का मरम्मत करने का निर्देश दिया था।
विधायक नंद और मीडिया टीम की इस पहल के लिए सागरपाली के सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना अग्रवाल,चिंतामणि विशाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता घासिया सिदार, सरायपाली युवा कांग्रेस नेता अरमान हुसैन,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष भीष्मदेव पटेल,फारम पटेल, गिरवर वारे,जयंत यादव समेत ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया है।


More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश