सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक क्लस्टर में आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय जनपद परिसर सारंगढ़ में 09 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट और पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गए हैं। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh- bilaigarh.cg.gov.in पर देखा जा सकता है तथा डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय जनपद पंचायत सारंगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक