सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 सितम्बर 2024/जिले के ग्राम बैगीनडीह से छत्तीसगढ़ में इकलौते शिल्पी हीराबाई झरेका बघेल का राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2023 के लिए चयनित होने पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने उनके गांव घर जाकर शिल्पी हीराबाई झरेका बघेल को शॉल श्रीफल और साड़ी से सम्मानित किया और उन्हें पुरस्कार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने एसडीएम, पंचायत विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को शासकीय योजनाओं से शिल्पी बघेल के परिवार सहित गांव के अन्य हितग्राहियों को लाभ देने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़ आईएएस प्रखर चंद्राकर, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में