सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 सितम्बर 2024/ जिले के जनपद पंचायतों के विभिन्न कलस्टरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र (समर्पित मानव संसाधन) की भर्ती हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, जिसका परीक्षण उपरांत पात्र और अपात्र सूची जारी किया गया है। इस सूची में किसी भी आवेदक को कोई दावा आपत्ति है तो वे कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला पंचायत, खेलभांठा मैदान के पास सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 04 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति कर सकते हैं। यह सूची जिले के सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला के जनपद पंचायतों तथा कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सूचना पोर्टल पर चस्पा किया गया है।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में