सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नविन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बात करे तो सड़क की दयनीय दशा से सभी भली भाती परिचित है छोटी सड़को से भरी पड़ी है जहाँ दुर्घटना जैस कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जबकि सारंगढ़ की सड़के परिवहन की दिशा मे बेहद बीजी सडक मानी जाती है रायगढ़ कंपनियों की हजारों गाड़िया सारंगढ़ से होते हुए रायपुर, बिलासपुर जैसे बड़ी शहरों मे जाती बड़ी गाड़ियों के साथ आमजन राहगीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था अब शायद गाड़ियों की संख्या तो वैसे ही रहेगी हजारों मे लेकिन अब सडक 4 लेन की होगी यह बड़ी सौगात है आपको बता दे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम 4 लेन सड़को की बात कही । उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। जिनमे चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन बनाने की घोषणा की है और तेजी से डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल करने की बात कही । गडकरी ने धमतरी से जगदलपुर, रायपुर से बलौदाबाजार-सांरगढ़, कटघोरा से अम्बिकापुर और बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की सारंगढ़ बालोदबाजार जाने के लिए अब एक फोरलेन सड़के की सुविधाएं मिलेगी इससे सफर आसान होगा

More Stories
नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला
नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी में पूर्व निर्दलीय पार्षद सम्मेलाल कुर्रे, निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ठोक सकते हैं ताल