गांव में निकाली गई शोभा यात्रा …
सारंगढ़ जिला मुख्यालय के गांव ग्राम पंचायत चंदाई में प्रभु राम के दूत हनुमान की मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा ।हनुमान जयंती के पूर्व संध्या गांव में बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गईं ।गांव में उत्साह रहा माहोल ।हनुमान भक्तों ने उत्सुकता के साथ शोभा यात्रा में शामिल होकर धर्म की रक्षा का संकल्प लिए।
हनुमान जयंती पर आज विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापित किया गया । हनुमान को भगवान प्रभु श्री राम का दूत कहा जाता है। हनुमान के उपासक घर से मंदिर तक उनकी प्रतिमा स्थापित करते है। हनुमान को बल बुद्धि का देव माना जाता है उनकी पूजा अर्चना करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इस मान्यता से घर घर में हनुमान की पूजा होती है ।चंदाई गांव में प्राण प्रतिष्ठा के साथ हनुमान की मंदिर में मूर्ति स्थापित किया गया। लोगों में आस्था के साथ मूर्ति स्थापना के बाद पूजा अर्चना करने गांव के लोग पहुंचे हुए थे ।वही हनुमान के उपासकों ने उत्साह रहा । जिसमे भव्य रूप से भंडारा का आयोजन किया गया वही समस्त ग्राम पंचायत के नागरिक उपस्थित रहे

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश