सारँगढ़ -प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में आज दिनांक 23/11/2024 को सेक्टर के मितानिनों को केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे द्वारा श्रीफल पेन व गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया गया साथ हीं कुर्रे नें कहा कि उनकी समाज मे अहम भूमिका रहती है एक मितानिन गांव के सामाजिक रूप से जुड़े रहते है और निस्वार्थ भाव से सेवा करती है उन्हें वेतन भी नहीं दिया जाता उनकी सेवा से प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है मितानिन गांव का पहला डाक्टर होता है जिन्हे स्वास्थय को लेकर भी गहरी और सटीक समझ होते है गांव मे फैलने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों को लेकर महिलाओ, बच्चे बुजुर्ग सभी ग्रामीणों को जागरूक करते है बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताते है उन्हें गर्भवती महिलाओं की भी अच्छी समझ होती है एक तरह से मितानिन सरकार की ग्रामीण स्तर की बॉडी होती है जिससे ग्रामीण सहज जुड़े होते है ,इस अवसर पर डॉ राहुल भारद्वाज, डॉ यशवंत स्वर्णकार, गीता मनहर, यु के तिवारी, पी.एच.सी.एवम सेक्टर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला
नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी में पूर्व निर्दलीय पार्षद सम्मेलाल कुर्रे, निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ठोक सकते हैं ताल