सरायपाली – गोपाल लहरिया
छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है सराईपाली के वार्ड क्रमांक 6 में गौरी गौरा पूजा का आयोजन विगत 50-55 साल पूर्व से लगातार किया जा रहा है जिसका आयोजन त्रिदिवसीय रहता है उक्त पूजा कार्यक्रम के आमंत्रण में सराईपाली संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल पहुँचे एवं पूजा-अर्चना किए एवं साथ उपस्थित लोगो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी परंपरा त्योहार हमारे धरोहर है हमारी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी जिससे की आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की गरिमा उद्बोधह होता रहे साथ ही अग्रवाल ने आमंत्रण के लिए वार्ड वासीओ का हृदय से आभार व्यक्त किया l

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश