सरायपाली गोपाल लहरिया – हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अखंड पाठ कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम देवलभाठा में भी अष्टप्रहरी कीर्तन का आयोजन ग्राम वासीओ द्वारा किया गया जिसमे संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल सम्मिलित हुए एवं भगवान के दर्शन कर शुभ आशीष प्राप्त किए,हनुमान जयंती के अवसर पर आमंत्रण के लिए अग्रवाल ने ग्राम वासीयो को धन्यवाद ज्ञापित किया,प्रखर ने गाँव के युवाओ को संगम सेवा समिति के उद्देश्यों की जानकारी दी एवम् समिति से जुड़ने के लिए आग्रह किया,साथ ही सभी युवा नये मतदाताओं को अवश्य ही मतदान करने के लिए प्रेरित किए,एवं सभी से अनुरोध किए की आगामी निर्वाचन तिथि को सभी को मतदान एक उत्सव की भाती समझ कर सम्मिलित होना है एवं ग्राम के युवाओ को उनके मताधिकार के महत्व को समझाए कार्यक्रम में समिति के सदस्य तुषार सेन(अधिवक्ता),अंकुर यदु(टीचर),आशीष सेन(सांसद प्रतिनिधि),आयुष साहू (संवाददाता) उपस्थित रहे








More Stories
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा