सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खण्ड के बैदपाली संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला के स्कूल बैदपाली,कन्या आश्रम शाला बैदपाली,बानीगिरोला,चकरदा,दर्राभाठा के पांचवीं कक्षा के बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग प्रारंभ किया गया है।इस कोचिंग का शुभारंभ संकुल प्रभारी /प्राचार्य बी एस भोई,संकुल समन्वयक पालसिंह बंजारे और वरिष्ठ प्रधान पाठक देवेंद्र लोई ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संकुल प्राचार्य बी एस भोई ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया व नवोदय गाइड प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को नवोदय की तैयारी के लिए टेस्ट व अभ्यास के माध्यम से सफलता की ओर अग्रसर होना है।
इस अवसर पर प्रतिभा चौधरी,परिमल प्रधान,कश्यप प्रधान,अमृता पटेल,गीता दीवान,जयंत बारीक,ईश्वरी तिवारी,वर्षा नंद,विजीता प्रधान,दीपक मिश्रा,कमला प्रधान,आदि उपस्थित थे।

More Stories
नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला
नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी में पूर्व निर्दलीय पार्षद सम्मेलाल कुर्रे, निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ठोक सकते हैं ताल