सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला परेवापाली में पालक निर्मल धर्मपत्नी सीमा यादव ने अपनी सुपुत्री रागिनी यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को पूर्ण नेवता भोज में चावल,दाल,सब्जी,पूड़ी,मिक्चर,सनपापड़ी पौष्टिक भोजन खिलाया गया।
स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर बच्चे प्रसन्न हो गये और विद्यालय के प्रधान पाठक रेवती पटेल ने बच्चों को आशीष देकर पालक के विद्यालय से जुड़ने पर आभार प्रकट किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।








More Stories
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा