सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बड़ेपन्धी में प्रीमियर लीग बी पी पी एल युगल बैटमिंटन प्रतियोगिता प्रथम वर्ष का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
जिसमें बसना,सरायपाली,सांकरा, सागरपाली,बलौदा,पदमपुर,मुण्डपहार,पतेरापली एवं जोगनिपाली के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रथम पुरस्कार पदमपुर के निपुण और आबिद,द्वितीय बलौदा के नागार्जुन और विकास,तृतीय बबलू और हरीश,चतुर्थ स्थान समीर और खिरेंद्र ने प्राप्त किया।
पहली बार गांव में हो रहे इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार खेल का दर्शको ने भरपूर आनंद उठाया।
खिलाड़ियों ने भी अपनी आक्रमकता,तकनीकी दक्षता,शानदार शॉट से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।
प्रारंभ से अंत तक ज्यादातर मुकाबला रोमांचक रहे।
सागरपाली और सरायपाली के मध्य खेला गया मैच सबसे ज्यादा रोमांचक रहा।
निर्णायक के रूप में अंकित भोई,भूपेन्द्र प्रधान,क्षितिपति साहू,रूपधर पटेल,जौसिक सामल उपस्थित थे।
पूरे प्रतियोगिता की कॉमेंट्री प्रमित साहू और हरीश चौधरी ने की। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से बैडमिंटन संघ बड़ेपन्धी ने की और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पदमपुर के निपुण को दिया गया।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में