बसना : गोपाल लहरिया
बसना विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भदरपाली में पुरखा के शक्ति बूढ़ादेव के आसीम कृपा से गोडवाना लैंड के एक छोटा सा भू भाग में सूर्यवंशी जगत परिवार द्वारा बूढ़ादेव राउर त्यौहार का आयोजन जय बूढ़ादेव कोटार समिति भदरपाली पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है l
यह पर्व को सूर्यवंशी जगत परिवार द्वारा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ की उपस्थिति में बड़े धूम-धाम से मनाया गया l
यह पर्व देव आहान शनिवार दिनांक 04.01.2025 देव पूजन के पश्चात अगले दिन नगर भ्रमण छत्रभोज रविवार दिनांक 05.01.2025
को संपन्न हुआ l
यह आयोजन पूरे सूर्यवंशी जगत परिवार के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे लोरम,बुधूडोंगर,मुढ़ीडीह,हरिल छापर,चकरदा,जमनीडीह, पायपराडीह,बिजराभाठा,तिलाईमल(जामपाली),सालेपाली,तरेकेला, लाखनपाली,चपिया,मुड़पाहर,उड़ेला,कोलिहाडीपा,लारीपुर, बेंदारी,कुरूपाली,बिलासपुर,भैंसादरहा,मिलराबाद,भदरपाली,देवगांव, पसरलेवा,जामपाली और कुशभाठा के विशेष सहयोग से हुआ l
जय बूढ़ादेव समिति के अध्यक्ष सुरेश परेश्वर(छोटेलोरम),उपाध्यक्ष सेतु(बिजराभाठ),सचिव विरेंद्र(भैंसादरहा)
समिति के सदस्य नंदलाल जगत,गोरख जगत,हीरा जगत,मंशा जगत,भोजराम जगत,विक्रम जगत,देवसिंग जगत,ठाकुरसिंग जगत,मनोहर जगत,संजय जगत एवं समस्त सूर्यवंशी जगत परिवार सेवा जोहार के लोग प्रमुख रूप से इस आयोजन में उपस्थित थे l








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक