सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 अप्रैल 2025/जिले के प्रशासनिक जिलाध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ के तहसील कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दृढ़कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2025 की स्थिति में किया। छ.ग. कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम-39 के अनुसार यह निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें स्टाम्प टिकट, रेवेन्यू टिकट, कोर्ट टिकट, आदि स्टाम्प तथा बहुमुल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया गया और लगभग 18 वित्तीय रजिस्टर में कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, सहायक कोषालय अधिकारी हरिराम पटेल, सहायक ग्रेड 1 एस के साहू, खजाना प्रभारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष में दो बार यह सत्यापन 31 मार्च एवं 30 सितम्बर की स्थिति में किया जाता है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण