घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ग्यारहवें संस्करण को लेकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षकों छात्राओं पालकों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए योग को अपने दैनिक जीवन में क्रियान्वित करने की बात कही। विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका सुश्री सीमा लकड़ा ने योग दिवस का संचालन करते हुए योग संबंधी जानकारी प्रदान की एवं उपस्थित जन समूह को अनुशासनबद्ध एवं क्रमबद्ध रूप से योग करवायी गयी जिसमें सभी ने अपनी सहभागिता निभाई।

योग कार्यक्रम के पश्चात उक्त दिवस में शाला प्रबंधन समिति की नवीन शिक्षण सत्र का प्रथम बैठक आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष सदस्य सहित पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत प्रतिकात्मक रूप से गमले में पौधा रोपित करते हुए छात्राओं के घर घर संपर्क करते हुए पर्यावरणीय संचेतना कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।शाला प्रबंधन समिति ने सीमित स्थानों पर लगे केला पपीते आदि लगे पौधों को देख शाला की किचन गार्डन की सराहना की।विद्यालय प्रबंधन शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से नवीन शिक्षण सत्र से कार्यक्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्य कर बेहतर शिक्षा परिणाम देने की बात कही। बैठक में छात्रवृत्ति जाति प्रमाणपत्र प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक जानकारी, नियमित रूप से छात्राओं द्वारा अखबार वाचन, शनिवारीय व्यक्तित्व निर्माण आदि पर चर्चा की गई जो विद्यालय में संचालित है।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक