सरायपाली-(गोपाल लहरिया)
सरायपाली में तेज धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता एवं राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल एवं उनके साथियों के द्वारा विगत एक माह से जहां-जहां लोगों की आवाजाही और जहां आम जनों की अधिक भीड़ वालें क्षेत्र जैसे-रजिस्ट्री ऑफिस(उप पंजीयक कार्यालय) तहसील कार्यालय/एस डी एम कार्यालय के पास,जो अपनी सरकारी काम-काज के लिए आए रहते हैं,गर्मी के इस मौसम में कड़ाके की धूप में आमजन काफी प्रभावित होते है इस गर्मी में पेयजल की समस्या को संगम सेवा समिति के संचालक ने नि:शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था कर दूर किया है,जिससे यहां पर आए हुए आम नागरिक को ठंडे पानी पिला कर राहत दिलाते है और नागरिक चैन की सांस लेते
समाजसेवी प्रखर अग्रवाल संगम सेवा समिति के संस्थापक का उद्देश्य है कि इस गर्मी में किसी को भी पेयजल की समस्यायों का सामना करना ना पड़े,
ऐसे ही निरंतर सेवा करते रहे

More Stories
सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठी पाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ
सारंगढ़ में ‘संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ: 21 नवंबर तक चलेगा विशेष नेत्र परीक्षण शिविर
पवनी में जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ