बसना-(गोपाल लहरिया)
महासमुंद जिला के बसना अंचल के गढ़फुलझर के गढ़ में बन रहे नवनिर्मित देवस्थल पर बूढ़ादेव देवालय का निर्माण लगभग अब अंतिम छोर में पुरी होने की प्रक्रिया में है,
इस अवसर पर फुलझर राज गोंड समाज के द्वारा कुंभ भराई तथा विशेष पूजा अर्चना तथा महाभंडारा का आयोजन रखा गया है इस अवसर पर कार्यक्रम को लेकर फुलझर राज गोंड समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बरतराम नागेश ने बताया कि इस आयोजन में फुलझर राज गोंड समाज के महिला-पुरुष तथा युवा वर्ग सैकड़ो की संख्या में शामिल होंगे तथा उन्होंने यह भी कहा की
समाज के लोगों से उन्होने अधिक से अधिक जन सहयोग करने की अपील की है
यह आयोजन दिनांक 08.05.2024 दिन बुधवार सुबह 9 बजे से शुरूआत होगी जो रात्रिकालीन समय तक आयोजित की जाएगी
इस कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत की जावेगी

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश