घरघोड़ा : आज शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा मे भारत वर्ष के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमेन के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाते हुए छात्राओं को उनके विचारों से अवगत कराते हुए जीवन शैली को अनुकरणीय बताया गया|

उनके जयंती को छात्रों को समर्पित करते हुए छात्र दिवस के रूप मे मनाते हुए कई रचनात्मक कार्य किए गए| सफाई पौध रोपण विज्ञान के पठन पाठन सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन करते हुए छात्राओं मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके इसके लिए विज्ञान संबंधित पुस्तकों का पठन किया गया |इस अवसर पर छात्र स्वतंत्र रूप से विज्ञान के तथ्यों का चिंतन कर सके इसके लिए स्कूल वातावरण तैयार करने के विन्दु तैयार किया गया | छात्राओं के मध्य “प्लास्टिक को कहें ना ” कहने का संदेश को दृढ़ता से पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया गया









More Stories
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक
सहकारिता सप्ताह के तहत कोसीर समिति में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कोसीर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई