सरायपाली(गोपाल लहरिया)
शहर की अग्रणी समाज सेवी संस्था संगम सेवा समिति द्वारा गर्मी में हो रही पानी की समस्या को देखते हुए समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा टैंकर से हर वार्ड में जहाँ भी पानी की समस्या होगी पानी टैंकर द्वारा निःशुल्क पहुँचाने की व्यवस्था किया गया है आज दिनांक 08/05/2024 को समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा पूजा अर्चना कर जय श्री राम के नारे के साथ टैंकर को निःशुल्क पानी वितरण के लिए रवाना किया गया समिति द्वारा जारी नंबर 9926141516 में संपर्क कर वार्ड वासी पानी प्राप्त कर सकते है मीडिया से बात करते हुए प्रखर अग्रवाल ने बताया कि कई दिनों से सराईपाली के कई वार्ड वासी पानी की समस्या लेकर समिति से संपर्क में थे सराईपाली के वार्ड वासीओ को पानी की समस्या ना हो इस लिये समिति द्वारा यह सेवा प्रारंभ किया गया है

More Stories
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर