सारँगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में ऐसे मास्टरमाइंड और फर्जीधारी है जिनका कारनामा सुनकर हैरान हो जायेगे जहां जमीन महज कुछ डिसमिल होता है उसे सीधे एकड़ में बदल दिया जाता है ऐसा ही एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सुर्खियों में है आपको पहले ही खबर में बताया था कि भेडवन उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर और पटवारी के मिलीभगत से पत्नी पिता के नाम पर दर्ज जमीन को एकड़ में बदल दिया और फर्जी रकबा के आधार पर लगातार कई वर्षों से धान बेच रहा और बाकायदा ऑनलाइन दस्तावेज भी जनरेट कर दिया गया फिलहाल इस पूरे फर्जीवाड़ा में पटवारी की भी अहम भूमिका मानी जा रही है जिनकी जानकारी में इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया लेकिन हकीकत में जमीन महज कुछ डिसमिल है और लाखों रूपये का फर्जीवाड़ा कर कमा लिया गया अब सवाल है ऐसे फर्जीवाड़ा को क्या अधिकारी रोकने के लिए तैयार है फिलहाल प्रदेश की सरकार ने प्रशासनिक तौर पर साफ निर्देश दिया गया कि फर्जी धान खरीदी और फर्जी रकबा पंजीयन जैसे फर्जीवाड़ा को रोकने के साफ निर्देश है अब ऐसे में सवाल उठता है कि खबर प्रकशित होने के बाद अधिकारी क्या ऐसे फर्जीवाड़ा को रोकने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का जिम्मेदारी उठाएगा या फिर आंखों मूंदे बैठे रहेंगे ?
सहकारिता विभाग ने खबर पर लिया संज्ञान ,,, डी आर व्यसनारायण साहू ने कहा होगी कार्यवाही
आपको बता दे जैसे ही खबर प्रकशित हुआ सहकारिता विभाग ने तत्काल संज्ञान ले लिया जिसमें डी आर व्यसनारायण साहू ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी गई फिलहाल अभी जांच जारी है वहीं अधिकारी ने साफ तौर पर कहा की विभाग ऐसे मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी विभाग ने सूक्ष्म जांच के साथ फर्जी धान खरीदी और फर्जी रकबा दोनों में कार्यवाही की तैयारी में है फिलहाल यह भी बताया जा रहा की जितना फर्जी तरीके से धान बेचा गया है सभी राशी वसूली की जाएगी








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में