
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 अप्रैल 2024/आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ ने नगरपालिका परिषद के अधीन सारंगढ़ शहर के सफाई व्यवस्था का सुबह जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 08, 13 और 15 के सड़कों और नालियों का अवलोकन किया। साथ ही सभी स्थानों पर सफाईकर्मियों से नालियों को साफ कराया। एसडीएम श्री जैन ने कई नाली में कचरा फंस जाने और उस पर कब्जा होने से सफाई नहीं होने के कारण को देखते हुए सीएमओ को नालियों के ऊपर किए गए कब्ज़ा को हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश पांडेय, सफाई दारोगा श्री मोहन मरावी, पीआईयू आकाश पांडेय, आलोक मिश्रा उपस्थित थे।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों की नई जिम्मेदारी,,, सारंगढ़ तहसीलदार बने प्रकाश पटेल
शिक्षा शर्मा आगामी आदेश तक संभालेंगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी