सारंगढ़–बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोनीकला स्थित धान मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी कार्य शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सलोनीकला में पूर्व में निर्मित सार्वजनिक शौचालय का भी जायजा लिया गया, जिसमें शौचालय पूर्णतः निष्क्रिय अवस्था में पाया गया। शौचालय के भीतर नल एवं पाइप टूटे हुए थे तथा पानी की टंकी भी गायब थी। इस संबंध में सरपंच द्वारा अवगत कराया गया कि गांव के कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पानी टंकी की चोरी कर ली गई थी एवं नल-पाइप तोड़ दिए गए थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत बर्मन ने ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया, साथ ही पंचायत के तकनीकी सहायक को भी नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से शौचालय को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशों के अनुपालन में 3 दिवस के भीतर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं तकनीकी सहायक द्वारा सार्वजनिक शौचालय में नई पानी टंकी, नल एवं पाइप फिटिंग कराई गई। साथ ही शौचालय की रंगाई-पुताई कर स्वच्छता संबंधी स्लोगन के साथ आकर्षक पेंटिंग की गई। वर्तमान में सार्वजनिक शौचालय का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
इस कार्यवाही से ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आमजन को सुविधा मिल रही है।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण