सरायपाली : खबर निरीक्षण
जन आशीर्वाद कार्यालय सरायपाली में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री भाई लालकुमार पटेल,जिला मंत्री रमेश नायक,सरायपाली मंडल अध्यक्ष कन्हैया पटेल,छुईपाली मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश नायक एवं केदुवां मंडल अध्यक्ष उत्तम डड़सेना एवं जिला मंत्री प्रोजेष्ट प्रधान का भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवीन दायित्व प्रदान किए जाने पर सप्रेम स्वागत,वंदन एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।
आप सभी की कर्मठता,संगठन के प्रति निष्ठा एवं निरंतर सक्रियता के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण दायित्व आपको सौंपा गया है।
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व,समर्पण और ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आपके मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी,भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर,केदुवां मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव,छुईपाली मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना,केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा,महामंत्री प्रमोद पटेल,छुईपाली मंडल महामंत्री धनीराम पटेल,भंवरपुर मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल,सरायपाली मंडल महामंत्री विदित धनानिया,कोषाध्यक्ष तरुण बारीक,प्राधिकृत अध्यक्ष अनंतराम बिशी,नकूल चौहान,किरोटी स्वांई,भरत पटेल,इकबाल खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश