सारंगढ़ बिलाईगढ़ – रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है।
होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर राशि आहरण के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ के 3 कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत, पूजा मानिकपुरी शामिल हैं।

वहीं HDFC बैंक बिलाईगढ़ के 3 कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को भी गिरफ्तार किया गया।
महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई।
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुटी है।


More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश