बालोद,
ग्राम अंगारी में सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण सामने आया, जब ग्राम पंचायत की सरपंच ममता दरसेना ने अपने वादे को निभाते हुए ग्रामवासी खेदूराम पटेल एवं श्रीमती माधुरी बाई पटेल की सुपुत्री के विवाह अवसर पर वर–वधू को ₹5101 की सहयोग राशि आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। यह सहयोग परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सरपंच ने इस मौके पर कहा कि गांव के हर बेटे-बेटी का सुख-दुख पंचायत का दायित्व है और समाज में प्रेम, सहयोग व एकता को बढ़ावा देना ही उनका उद्देश्य है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंचगण गंगाधर साहू, चतुर नेताम और किशन लाल साहू उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जनसेवा और जनसरोकार की सच्ची मिसाल बताया। गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला समूहों ने भी सरपंच के कदम की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक सामाजिक परंपरा का प्रतीक कहा।
ग्रामवासियों के अनुसार, यह पहल जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है कि वादे केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर भी निभाए जाएं।








More Stories
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा