सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कुमार कन्नौजे द्वारा जिले की शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने श्री डहरिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री डहरिया को बधाई दी। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर यह सम्मान हर्ष का विषय माना जा रहा है।
जिलेवासियों ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी नवाचार एवं उपलब्धियां हासिल होंगी।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह