महासमुन्द (गोपल लहरियां)
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपसमिति शिक्षा प्रकोष्ठ बागबाहरा ब्लॉक ईकाई ब्लॉक अध्यक्ष के लिए महेंद्र बंजारे व्याख्यता को सभी अधिकारी कर्मचारीयों ने सर्वसम्मति से मनोनीत किया है।
शिक्षा प्रकोष्ठ में अधिकारी कर्मचारीयों के साथ शिक्षित प्रबुद्ध जनों की संयुक्त कमेटी है जिसकी सहभागिता समाज में शिक्षा के क्षेत्र में करना हैं।
समाज के होनहार प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना व जरुरत मंद होशियार बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है,साथ ही विशेष रुप से कैरियर मार्गदर्शन किया जाना है।
महेंद्र बंजारे के अध्यक्ष बनने पर जिला कार्यकारिणी व बागबाहरा के ब्लॉक कार्यकारिणी व डोमन टंडन प्रार्चाय,केवल टंडन बीआरसीसी, राधेश्याम निराला , राधेश्याम भारतद्वाज , चिंता कुर्रे, भुपेंद्र निराला, आनन्द व्यवहार, उत्तम जोशी व अधिकारी कर्मचारीयों ने हर्ष व्यक्त किया है।








More Stories
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा