सारंगढ़-बिलाईगढ़ -छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री लैलून कुमार भारद्वाज सहित संगठन के जिला संरक्षक एवं पदाधिकारी — फकीरा यादव, नंदकुमार बंजारे, सुभाष पटेल, मुरलीधर पटेल विमल कुमार अजगल्ले, कौशल राठिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र नाथ पटेल तथा भूपेंद्र मनहर, मंहगू दास भारद्वाज, सुन्दर लाल जाटवर, रामशरण भारद्वाज, सुरेश टंडन, नरेश सुमन, हुतेन्द्र साहू, रोहित लक्ष्मे, सुकलाल मिरी, कलाराम जोल्हे, बलिराम मिरी, चंद्रकिरण कोसले , दिलेश्वर लहरे सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे।
विमोचन कार्यक्रम के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया |
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं शिक्षकों के हित में सतत कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह