सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटाउपाली ‘ब’ में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, अपने ही गावं के जब एक बुजुर्ग महिला का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला।
मृतका की पहचान निद्रा बाई सिदार (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के बताये अनुसार, महिला बीती शाम-रात घर से हाथ में गुड़ाखू लेकर दिनचर्या के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरू की, मगर रातभर उसका कोई पता नहीं चल सका।
सुबह ग्रामीणों ने तालाब में महिला का शव तैरता देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीण और परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना को सूचना दि गई सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालकी यह भी लोग अंदाजा लगा रहे हैँ की बुजुर्ग महिला हैँ जिसकी वज़ह से डूबने की भी आशंका जताई जा रही हैँ पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह