बालोद। चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में बालोद की अर्पणा वर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया। बिना किसी विशेष तैयारी के मैदान में उतरीं अर्पणा ने न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का सामना किया, बल्कि अपने आत्मविश्वास और मजबूत इरादों से तीन पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया।
उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अर्पणा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्पणा की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं संयुक्त कलेक्टर मधुर्क्षी और जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में अर्पणा ने 3 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 5 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक और 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जुनून और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अपनी सफलता का श्रेय अर्पणा ने अपने परिवार, साथियों और शुभचिंतकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ बालोद जिले का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।








More Stories
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा
छोटी बहन की कैंची मारकर हत्या, बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार