बिलाईगढ़। क्षेत्र के ग्राम सुरगुली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में बने कुएं में एक ट्रैक्टर गिर जाने से एक नाबालिग बालक की मौके पर ही दबकर फ़ौ..त हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, इन चारों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग ग्राम धौराभाठा से सुरगुली ईंट लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
फिलहाल मृतक के शव और ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की सलीहा थाना टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह