ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर
सारंगढ़। सारंगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सरसीवा से पेट्रोल डलवाकर युवक अपने काम के लिए सारंगढ़ आ रहा था, तभी तिलाईपाली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम सतीश कुमार है, जो ग्राम पिकरीपाली का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में युवक का पैर दो जगह से पूरी तरह टूट गया है। इसके अलावा चेहरे, कंधे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना को लेकर सबसे भावुक बात यह सामने आई कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन युवक की शादी की सालगिरह भी थी। खुशियों का दिन कुछ ही पलों में दर्द में बदल गया, जिससे परिवार पूरी तरह सदमे में है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।










More Stories
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा
छोटी बहन की कैंची मारकर हत्या, बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुशासन तिहार मुढ़ीपार में पिथौरा के बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा सम्मानित हुए